डॉ. भीमराव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी में बडे़ खेल किए गए. फर्जीवाडे़ की यह
महक राजभवन पहुंच चुकी है. कुलाधिपति ने इस मामले में कुलपति से आख्या
मांगी है, तो अब यूनिवर्सिटी अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा तफरी मच
गई है.
बाहर आया काला चिट्ठा
डॉ. भीमराव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी के बीएड सत्र 2013 में बड़ा खेल हुआ.
मूल्यांकन के बाद फेल को पास करने का खेल चला. महीनों तक रिजल्ट घोषित
नहीं किया गया, करोड़ों की बुकिंग की गई. किसी के पास कोई सबूत नहीं था,
एसआईटी भी सबूत जुटाते हुए हार गई, लेकिन इस फर्जीवाडे़ में शामिल रहे एक
व्यक्ति ने यूनिवर्सिटी में हुए इस फर्जीवाडे़ का काला चिट्ठा लीक कर दिया
है. लीक करने का कारण उसे हिस्सा न मिलना बताया जा रहा है.
http://inextlive.jagran.com/university-corruption-complaint-from-governor-94342
Source: Allahabad News and Allahabad Newspaper
No comments:
Post a Comment