भगत सिंह नाम त्याग और बलिदान का नाम है. भगत सिंह ने असेंबली में बम किसी
को मारने या हिंसा के उददेश्य से नहीं फेंका था बल्कि उन्होंने ब्रिटिश
हुकूमत को जगाने के लिए यह काम किया था. जो भारत पर वर्षो से राज कर रही
थी. उन्होंने देश के लिए त्याग और बलिदान किया है. हमें उनके त्याग का
सम्मान रखने के लिए वह प्रयास करना चाहिए जो उन्होंने भारत के लिए सोचा था.
यह बात थल सेना के पूर्व सेनाध्यक्ष व केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वीके
सिंह ने खिर्वा रोड स्थित लायन फार्म हाउस में अपने वक्तव्य में कहीं.
http://inextlive.jagran.com/minister-vk-singh-came-in-meerut-in-bhagat-singh-jayanti-94334
Source: Meerut News and Meerut Newspaper
No comments:
Post a Comment