
हरिद्वार की महिला जिला पंचायत अध्यक्ष अंजुम बेगम की स्कार्पियो से
बरेली पुलिस ने एक करोड़ रुपए से अधिक की रकम ले जाते हुए पकड़ा है. पुलिस
को सीएम आफिस से सूचना मिली थी. बताया जा रहा है कि कार में अंजुम बेगम के
पति अमीर आजम मौजूद हैं, लेकिन पुलिस देवर के होने की बात कह रही है.
गाडि़यों को कई किमी पीछा करने के बाद पुलिस ने फतेहगंज पूर्वी में पकड़ा
है और गाडि़यों को एसएसपी आवास पर लाया गया. वहां से काफी देर बाद गाडि़यों
को पुलिस लाइंस में ले जाया गया. जहां इनकम टैक्स के अधिकारियों की
मौजूदगी में नोटों की गिनती की जा रही है. एसएसपी व एसपी सिटी ने पूरी जांच
के बाद मामले का खुलासा करने की बात
कही है.
लखनऊ की ओर जा रहे थे
सीएम अखिलेश यादव को किसी ने सूचना दी कि हरिद्वार से लालबत्ती लगी
गाड़ी लखनऊ की ओर जा रही है. बत्ती लगी गाड़ी में बैठने वाले अधिकृत नहीं
है. इसके अलावा भी गाड़ी में बड़ी संख्या में नोट हैं. http://inextlive.jagran.com/police-caught-one-caror-rupee-92103
No comments:
Post a Comment