पहले फेज के इलेक्शन के लिए नॉमिनेशन का काम बुधवार यानि आज से शुरू हो रहा
है. पार्टियों ने सीटों की संख्या को तो काफी खींचतान के बाद बांट ली ,
मगर कई सीटों को लेकर उठापटक अब तक तक जारी है. ऐसे में कैंडिडेटस के नाम
घोषित नहीं हो सके हैं. महागठबंधन हो या फिर एनडीए किसी ने भी अपने
उम्मीदवारों का चयन नहीं किया है. महागठबंधन में शामिल आरजेडी ने तो अपने
हिस्से के सीटों पर उम्मीदवारों के चयन को लेकर आरजेडी सुप्रीमो लालू
प्रसाद को अधिकृत कर दिया है. अब वे ही उम्मीदवारों के अंतिम चयन करेंगे.
दूसरी ओर, एनडीए ने भी मंगलवार को सीटें तो बांट ली मगर उम्मीदवारों के चयन
में अभी समय लग सकता है. कौन उम्मीदवार जीत सकता है इसे लेकर मंथन जारी
है. चारों पार्टियों लोजपा, भाजपा, हम और रालोसपा के नेता कई दौर की बात कर
चुके है. मगर बात नहीं बनने के कारण कोई लिस्ट जारी नहीं कर सके हैं.
सोर्सेज की मानें तो एक दो दिन बाद ही उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हो
सकती है. वह भी फेज वाइज ही करेंगे. http://inextlive.jagran.com/nomination-from-today-but-candidates-are-not-finalize-92036
Source: Patna News
No comments:
Post a Comment