गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान संगम घाट पर रविवार दोपहर दो युवक गंगा
में समा गए. पल भर में खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया. प्रतिमा
विसर्जन के लिए आए लोगों व नाविकों ने छलांग लगाई, लेकिन दोनों के शव ही
हाथ आए. जो लोग प्रतिमा विसर्जन के लिए गए थे, वह दो युवाओं के शव लेकर
लौटे.
किनारे पर खड़े रह गए पिता
हिम्मतगंज के काला डांडा से गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए लोग रविवार
दोपहर संगम घाट पर पहुंचे थे. साथ में राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव व उनका
बेटा निखिल (16) भी थे. निखिल के साथ उसका दोस्त शिवम (19) भी था. शिवम,
राजेंद्र के घर पर ही रहता था. उसके मां-पिता गुजर चुके थे. उसके मामा दीपक
मिर्जापुर में रहते हैं जो उसको खर्च देते थे. प्रत्यक्षदर्शियों के
मुताबिक प्रतिमा विसर्जन के लिए निखिल और शिवम गंगा में उतरे. दोनों
बैरीकेडिंग के भीतर ही थे कि तभी निखिल का पांव फिसल गया. http://inextlive.jagran.com/two-friends-dipped-dead-in-ganga-92629
Source: Allahabad News and Allahabad Newspaper
No comments:
Post a Comment