प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था और अपराध पर नकेल न कस पाने की नाकामी
अखिलेश सरकार नाकाम है. ये बातें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश
माथुर ने संडे को बरेली में आर्गनाइज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में
कही. भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा क्राइम यूपी
में हो रहा. ऐसा कोई दिन नहीं होता जब सूबे के थानों में कोई मुकदमा दर्ज न
हो. नेता जी (मुलायम सिंह यादवव) और अखिलेश यादव की कोशिशों के बावजूद
प्रदेश में क्राइम कंट्रोल नहीं हो रहा. प्रदेश में एक नहीं बल्कि पांच
सीएम हैं. सभी अपने तरीके से सरकार चला रहे हैं. इसीलिए सूबे में लॉ एंड ऑर्डर सबसे बदहाल है.
http://inextlive.jagran.com/bjp-alleged-chief-minister-meeting-94338
Source: Bareilly News and Bareilly Newspaper
