Wednesday, 16 September 2015

नेहरु वार्ड नहीं अब 'नेहरु हैरिटेज वार्ड'

सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जिला कोर्ट के सामने स्थित नेहरू वार्ड जल्द ही नए लुक में नजर आएगा. जहां तमाम स्कूलों, इंस्टीट्यूशंस के स्टूडेंट्स से लेकर देशभर के टूरिस्ट प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के बारे में करीब से जानकारी हासिल कर पाएंगे. इसीलिए इस वार्ड का नाम भी नेहरू हैरीटेज वार्ड रखा जाना प्रस्तावित है. इसका निर्माण राज्य संस्कृति विभाग द्वारा किा जाएगा.

पं. नेहरू की दून से जुड़ी यादें

देहरादून से देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की काफी यादें जुड़ी हैं. दून उनके पसंदीदा शहरों में से एक था. इत्तेफाक भी रहा कि ब्रिटिश हुकुमत के दौरान देश की आजादी के लिए आंदोलनरत रहे पं. नेहरू ने एक नहीं, चार बार देहरादून के कारागार में बंदी जीवन व्यतीत किया. इसकी हकीकत आज भी करीब से देखने को मिलती है. जिला जज कार्यालय के ठीक सामने, जहां पहले कभी दून की कारागार हुआ करती थी, अब वह सुद्धोवाला शिफ्ट हो गया है. वहीं नेहरू वार्ड विद्यमान है. जहां नेहरू ने बंदी जीवन व्यतीत किया है. http://inextlive.jagran.com/government-make-nehru-haritage-92054

Source: Dehradun News

No comments:

Post a Comment