मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के पाता कांशीराम कालोनी निवासी मजदूर की आंख
में युवक ने चूना भर दिया. महीनों उपचार के बाद भी उसकी आंख ठीक नहीं हो
सकी. आंखों की रोशनी जाने से आहत मजदूर ने एसपी के पीआरओ को शिकायती पत्र
देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
ओसा चौराहे पर घटना
पाता कांशीराम कालोनी निवासी बाबूलाल पुत्र गजाधर का आरोप है कि बीते
दस जून को वह ओसा चौराहे में बालू ढोने का काम कर रहा था. उसी समय भक्तन का
पूरा गांव के एक युवक ने पीछे से आकर उसकी आंख में चूना भर दिया. बाई आंख
में चूना जाने से उसे असहनीय दर्द हुआ. http://inextlive.jagran.com/put-out-the-eyes-of-workers-92037
Source: Allahabad News
No comments:
Post a Comment