हैलट में मंगलवार को एक युवती टप्पेबाजी का शिकार हो गई. एक शातिर जॉब
लगवाने का झांसा देकर उससे साढ़े सात हजार रुपए लेकर फरार हो गया. उसकी
तहरीर पर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी.
इमरजेंसी के बाहर
बेकनगंज के गम्मू खां हाता में रहने वाली फराह बेरोजगार है. उसके पिता
शाबिर की मौत हो चुकी है. जिससे उसके घर पर तंगी के हालात हो गए हैं. वो
नौकरी के लिए भटक रही है. फराह का आरोप है कि उसने रिश्तेदार अजहरुद्दीन से
नौकरी लगवाने के लिए कहा था. अजहरुद्दीन ने उसको अपने दोस्त आरके
श्रीवास्तव के पास हैलट भेज दिया. उसने हैलट कैम्पस पहुंचकर आरके
श्रीवास्तव को कॉल की तो उन्होंने इमरजेंसी के बाहर बुलाया. http://inextlive.jagran.com/for-the-name-of-jobs-grabbing-millions-92114
Source: Kanpur News
No comments:
Post a Comment