हले कभी जब उत्तर प्रदेश में टूरिज्म की बात होती थी तो कानपुर का नाम
सबसे आगे होता था. लेकिन शहर का औद्योगिक स्वरूप क्या खोया, मानो सबकुछ खो
गया हो. हाल ये है कि इंफ्रास्ट्रक्चर में ध्यान न देकर प्रदेश सरकार ने भी
कानपुर को सबसे पीछे कर दिया है. आज वर्ल्ड टूरिज्म डे है. इस मौके पर आई
नेक्स्ट आपको बता रहा है जिस शहर में कभी सौ से ज्यादा टूरिज्म स्पॉट्स
हुआ करते थे, आज उसकी हालत क्या है?
कैसे मिलेगी जानकारी
उत्तर प्रदेश सरकार की नई आधिकारिक वेबसाइट uptourism.gov.in पर आप
क्लिक करके प्रदेश के टॉप डेस्टिनेशंस के बारे में जानकारी पा सकते हैं.
लेकिन इससे कानपुर का नाम गायब कर दिया गया है. आई नेक्स्ट ने पड़ताल की तो
मालूम चला कि पुरानी वेबसाइट में कानपुर का नाम था.
http://inextlive.jagran.com/kanpur-name-disappeared-from-the-website-of-up-tourism-94159
Source: Kanpur News and Kanpur Newspaper
No comments:
Post a Comment