Wednesday, 16 September 2015

Attack From Cutter Blade

आलमबाग एरिया में मंगलवार शाम अनबन से बिफरे सिरफिरे आशिक ने स्कूटी सवार युवती पर जानलेवा हमला कर दिया. बाइक से स्कूटी में टक्कर मारने के बाद आरोपी आशिक ने युवती पर कटर से ताबड़तोड़ कई वार कर दिये. इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई. इसी बीच उधर से गुजर रहे एक युवक ने युवती को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया. उसकी इस हिमाकत से नाराज आरोपी ने उस युवक को भी कटर लेकर दौड़ा लिया. खून से लथपथ प्रेमिका को देख आखिरकार सिरफिरे से खुद पर भी कटर ब्लेड से वार कर लिया. राहगीरों की इंफॉर्मेशन पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक और युवती को गंभीर हालत में कमांड हॉस्पिटल में एडमिट कराया है. 

ऑफिस से घर लौट रही थी युवती

आलमबाग एरिया में रहने वाली सुष्मिता सिंह (बदला नाम) के पति का देहांत हो चुका है. वह राजपूताना राइफल्स में जवान थे. पति की मौत के बाद मृतक आश्रित में सुष्मिता की नौकरी लग गई. वह आर्मी के एक हॉस्पिटल में फैमिली अटेंडेंट के पद पर कार्यरत है. मंगलवार शाम करीब 5.15 बजे सुष्मिता ड्यूटी खत्म होने पर अपनी स्कूटी पर सवार होकर वापस लौट रही थी. http://inextlive.jagran.com/attack-from-cutter-blade-92126

Source: Lucknow News

No comments:

Post a Comment