Monday, 28 September 2015

Cid Arrest One Prson With Duplicate Railway Ticket From Pandra Op Area

अगर आपने सफर के लिए ट्रेन की टिकट किसी एजेंट के मार्फत ली है तो उसकी अच्छी से जांच-पड़ताल कर लें. ऐसा न हो कि इस टिकट की वजह से ट्रेन में सफर के दौरान आपकी फजीहत न हो जाए. फेस्टिव सीजन के मद्देनजर इन दिनों ट्रेन के फर्जी टिकट का गोरखधंधा चल रहा है. यहां एक ऐसा गैंग एक्टिव है, जो टिकट की चल रही मारामारी के बीच कंफर्म टिकट देने का झांसा देकर आपको फर्जी टिकट थमा सकता है. पंडरा ओपी इलाके से रेलवे के फर्जी टिकट के साथ राजन नाम के एक शख्स को रेलवे की सीआईडी टीम द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बात इसका खुलासा हुआ. रेलवे सीआईडी ने राजन को आरपीएफ के हवाले कर दिया. अदालत में पेश करने के बाद उसे होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल भेज दिया गया. http://inextlive.jagran.com/cid-arrest-one-prson-with-duplicate-railway-ticket-from-pandra-op-area-94293

No comments:

Post a Comment