सारनाथ थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में रविवार की सुबह खेत में बकरी
चरा रही 11 साल की बच्ची को एक 45 साल के अधेड़ ने अपनी हवस का शिकार बनाना
चाहा. हालांकि समय रहते पास के खेत में काम कर रही महिला ने दिलेरी दिखाई
और बच्ची की आवाज सुनकर दरिंदे पर हंसिया लेकर टूट पड़ी. जिसके कारण आरोपी
मौके से भागने लगा. पब्लिक ने उसे दौड़ाकर पकड़ा और पीटने के बाद पुलिस के
हवाले कर दिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप के प्रयास सहित पाक्सो एक्ट के
तहत मुकदमा कायम कर गिरफ्तार कर लिया है.
पहले पकड़ा छोटी बहन को
कोटवा गांव में नेपाल का रहने वाला सागर उर्फ साथी 45 वर्ष बीते 15
सालों से रहकर लेबर का काम कर रहा है. रविवार को वो इलाके में टहल रहा था.
इस दौरान उसे चैरी के खेत में बकरी चराती गांव के दो बच्चियां दिखी. http://inextlive.jagran.com/rape-92590
Source: Varanasi News and Varanasi Newspaper
No comments:
Post a Comment