Monday, 21 September 2015

कल से बिजली के लिए मच सकता है हाहाकार

मंगलवार से पूरे झारखंड में बिजली के लिए त्राहिमाम मच सकता है. बिजली बोर्ड द्वारा 596 पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए निकाले गए विज्ञापन के विरोध में मेंडेज व कांट्रैक्ट पर काम कर रहे स्टाफ्स ने पूरे राज्य में ब्लैकआउट करने की चेतावनी दी है. बिजली बोर्ड के मेंडेज स्टाफ्स के हड़ताल पर चले जाने से पहले से ही बिजली की किल्लत झेल रहे इस राज्य की मुसीबतें और बढ़ सकती है.

कौन करेगा मरम्मत?

बोर्ड के मेंडेज स्टाफ्स ने 22 सितंबर से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है. अगर इनकी हड़ताल शुरु हो गई तो बिजली के फॉल्ट को ठीक करने पर भी आफत आ जाएगी. गौरतलब है कि ज्यादातर ग्रेड और पावर सब स्टेशन के मेंटनेंस का जिम्मा इन्हीं स्टाफ्स के हाथों में है. ऐसे में लाइन के ब्रेक डाउन होने की सिचुएशन में इसकी मरम्मत करने के लिए कोई स्टाफ मौजूद नहीं होगा. इसके लिए बिजली बोर्ड के पास कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं है. http://inextlive.jagran.com/contract-staffs-of-bijli-board-strike-create-electricity-crisis-92642

No comments:

Post a Comment