रविवार को आईजी जोन अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने पुलिस लाइन स्थित पुलिस
लाइन न्यू गेस्ट हाउस में डीआईजी आजमगढ़, विन्ध्याचल परिक्षेत्र, मिर्जापुर
एवं वाराणसी जोन के समस्त एसएसपीजके साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2015 एवं
आगामी त्यौहार दुर्गापूजा, दशहरा, मोहर्रम आदि के दृष्टिगत समीक्षा बैठक
को आयोजन किया.
तैयारी रखो पूरी
बैठक में उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है तथा चुनाव
आयोग द्वारा चुनाव की तारीखों की भी घोषणा की जा चुकी है. इसलिए आदर्श
आचार संहिता का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाय तथा सभी जनपद
प्रभारियों को संवेदनशीलता के दृष्टिगत लिस्ट के मुताबिक पुलिस बल की नाम
के साथ ड्यूटी लगाये जाने एवं आवंटित पुलिस बल के अलावा यदि पुलिस बल की
कमी पड़ती है तो उसकी समीक्षा कर परिक्षेत्र जोन स्तर से पुलिस बल की मांग
का विवरण समय से उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया है. http://inextlive.jagran.com/city-94277
Source: Varanasi News and Varanasi Newspaper
No comments:
Post a Comment