कंज्यूमर्स की सुविधा के लिए बिजली विभाग ने शास्त्री चौक पर एटीपी (ऑल
टाइम पेमेंट) मशीन, ऑल टाइम प्रॉब्लम मशीन बन गई है. हर वक्त इसमें कोई न
कोई फॉल्ट रह ही जाता है. बिल पेमेंट के लिए कंज्यूमर्स घंटो लंबी-लंबी
लाइनों में खड़े होने को मजबूर हैं. जब भी जिम्मेदारों से इस बारे में पूछा
जा रहा है, तो वह काउंटर पर बिल जमा करने की सलाह दे रहे हैं. वहीं देर
शाम बिल जमा करने की चाह रखने वाले कंज्यूमर्स को बैरंग वापस लौटना पड़ रहा
है. इसकी वजह यह है कि ऑफिस बंद होने के साथ ही कर्मचारी भी मशीन पर ताला
लटकाकर निकल जा रहे हैं. http://inextlive.jagran.com/all-time-problem-machine-94271
Source: Gorakhpur News and Gorakhpur Newspaper
No comments:
Post a Comment