रामविलास पासवान के दामाद और प्रदेश दलित सेना के अध्यक्ष अनिल कुमार साधु
को रामविलास पासवान का विरोध करना महंगा पड़ गया. दलित सेना के राष्ट्रीय
अध्यक्ष व सासंद रामचन्द्र पासवान ने दलित सेना की प्रदेश कमिटी ही भंग कर
दी. यहीं नहीं साधु को छह सालों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया.
उन्हें पार्टी के खिलाफ अनुशासनहीनता करने के आरोप में निकाला गया है. इसकी
जानकारी लोजपा के प्रदेश प्रवक्ता ललन कुमार चंद्रवशी ने दी. साधु पिछले
कई दिनों से नाराज चल रहे थे. वे पार्टी की इस कार्रवाई के बाद तो इमोशनल
भी हो गया और फूट फूट के मीडिया के कैमरे के सामने ही रो पड़े. पार्टी में
टिकट की दावेदारी और बंटवारे को लेकर कई दिनों से रस्साकशी चल रही है. http://inextlive.jagran.com/dalit-sena-president-expelled-for-6-years-92573
Source: Patna News and Patna Newspaper
No comments:
Post a Comment