उत्तर प्रदेशीय महिला मंच द्वारा आयोजित शिक्षाविद प्रो. आरडी जैन समृति
वाद-विवाद प्रतियोगिता में माध्यमिक स्कूल की छात्राओं ने तकनीक के अत्यधिक
उपयोग से मानव विकास पर पड़ने वाले असर के पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार
रखे. मंगल पांडे नगर स्थित 'दिव्यकिरण' में आयोजित चल वैजयन्ती के लिए
वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय था तकनीक का अत्यधिक उपयोग मानव विकास में
बाधक है. प्रतियोगिता में सेठ बीके माहेश्वरी, सनातन धर्म और आरजी कॉलेज की
छात्राओं ने बाजी मारी, जबकि चल वैययन्ती पर सेठ बीके माहेश्वरी गर्ल्स
इंटर कॉलेज ने अपना कब्जा बरकरार रखा. इस अवसर पर बीते शनिवार को पांच
बदमाशों से भिड़ जाने वाली स्मार्ट बहु प्रेरणा साहू का सम्मान भी किया
गया. http://inextlive.jagran.com/seth-bk-maheshwari-girls-inter-college-wins-chal-vaijayanti-shield-in-meerut-92617
Source: Meerut News and Meerut Newspaper
No comments:
Post a Comment