Wednesday, 16 September 2015

Congress Workers Protest Ar Ssp Office

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी ने मंगलवार को मंत्री सरयू राय और नीरज सिंह की गिरफ्तारी की मांग के लिए एसएसपी ऑफिस का घेराव किया. सुबह करीब क्क् बजे काफी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एसएसपी ऑफिस पहुंचे और करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया. इसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी अनूप टी मैथ्यू को ज्ञापन सौंपा. एसएसपी के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री सरयू राय के खिलाफ नारे लगाए. 

क्या है मामला?

पिछले दिनों एमजीएम प्रखंड कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में महंगाई और कफ्र्यू के दौरान नामजद अभियुक्तों के खिलाफ पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इस दौरान भाजपा कदमा मंडल के महासचिव नीरज सिंह अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की थी. http://inextlive.jagran.com/congress-workers-protest-ar-ssp-office-92110

No comments:

Post a Comment