12 जून से रजिस्ट्रेशन
बैठक में रजिस्ट्रार दीपचंद ने बताया कि इस वर्ष नियमित एवं प्रोफेशनल कॉलेजों के प्रवेश की प्रक्रिया भिन्न होंगी। नियमित पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 12 जून से होंगे। अंत में वीसी प्रो। एनके तनेजा ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित तिथि तक अपने शिक्षकों का सत्यापन अवश्य करा लें .
दिए गए दिशा निर्देश
- सत्र 2016- 17 में प्रवेश के लिए पंजीकरण हेतु आवेदन पत्र को भरने के लिए यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर एडमिशन लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र भरने के पहले अभ्यर्थी के पास उनकी दसवीं, इंटर की मार्कशीट के नम्बर, पासपोर्ट साइज फोटो, स्केन किए हुए हस्ताक्षर होने चाहिए।
- आवेदक यदि किसी अल्पसंख्यक, आरक्षित जाति या किसी विशेष आरक्षण का लाभ लेना चाहते हैं तो उनके पास दावा किए गए लाभ का प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- यूपी के स्टूडेंट के पास मूल निवास का प्रमाण पत्र होना जरुरी है।
- 2016- 17 में गैर प्रायोगिक विषयों में प्रवेश के लिए पंजीकरण के लिए 2015, 2016, 2014 के उर्त्तीण छात्र ही पात्र होंगे।
- अभ्यर्थी अपने पंजीकरण के लिए आवेदन पत्र को स्वयं भरें या फिर साइबर कैफे में भरवाने की स्थिति में वहां उपस्थित रहें। आवेदन पत्र में त्रुटि पर अभ्यर्थी ही जिम्मेदार होंगे।
- एडमिशन के लिंक पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन पेज के लिंक पर क्लिक करें एवं अपनी बारहवीं के बोर्ड तथा वर्ष का सही चयन करते हुए रोल नंबर डाले। Read more http://inextlive.jagran.com/meerut/
No comments:
Post a Comment