Thursday, 2 July 2015

Around 1200 Escape From Yemen Prison Including Al Qaeda Suspects

यमन जेल से भागे 1200 कैदी, अलकायदा आतंकी भी शामिलयमन में फरार हुए कैदी
यमन की केंद्रीय जेल से दुर्दांत आतंकियों के फरार होने की खबरें सामने आ रही है। स्‍थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यमन के सरकार समर्थ‍ित लड़ाकों और हाउती विद्रोहियों के बीच हुए संषर्ष के दौरान जेल में बंद 1200 कैदी भाग निकले हैं। इन कैदियों में संदिग्‍ध अलकायदा आतंकी भी शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलवार सुबह तैज प्रांत में सेंट्रल जेल के पास हाउती मिलिशिया के कब्‍जे वाले क्षेत्र में संघर्ष शुरु हुआ। इस संघर्ष में हाउती विद्रोहियों को पीछे हटना पड़ा।

सरकार समर्थ‍ित लड़ाकों पर आरोप

प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों गुटों में जारी संघर्ष के बीच कैदियों को भागते देखा गया। इस‍के बाद सर‍कार सरकार समर्थ‍ित लड़ाकों ने हाउती व्रिदोहियों के हथ‍ियारों और जेल पर कब्‍जा कर लिया। हाउती विद्रोहियों के अंतर्गत काम करने वाली समाचार एजेंसी साबा ने केंद्रीय जेल से कैदियों को भगाने में सरकार समर्थ‍ित लड़ाकों का हाथ बताया है। हालांकि दूसरे पक्ष ने ऐसे किसी भी आरोप का पूरी तरह से खंडन किया है।

Source:  Online Hindi News  and Newspaper
 
View here: Fun Facts

No comments:

Post a Comment